फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two including the married woman died in two places

दो स्थानों पर करंट से विवाहिता समेत दो की मौत

Wed, 01 Jul 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Two including the married woman died in two places
ज्ञानपुर/जंगीगंज। जिले में करंट लगने से मौत की घटनाएं तेज हो गईं हैं। बुधवार को गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनीपुर सरायजगदीश और ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकजुड़ावन गांव में दो लोगों की मौत करंट लगने से हो गई। धनीपुर में युवक को करंट लगा, जबकि चकजुड़ावन गांव में मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के चकजुड़ावन गांव में मंगलवार की देर रात राम अभिलाख की विवाहिता पुत्री रीना यादव (27) पंखा चलाने के लिए प्लग को बोर्ड में लगा रही थी। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर मां शीला देवी और पिता उसे उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रीना ने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के धनीपुर गांव में हुई। अमन मिश्रा (18) पुत्र संजय मिश्रा उर्फ संजू मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। अमन घर के बगल खाली पड़ी जमीन में पेड़ लगा रहा था। उसी समय मोबाइल को चार्ज करने के लिए बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट आ गया। आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गत वर्ष इंटर की परीक्षा में वह अच्छे अंक पाकर पास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed