फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two groups clash over reel issue while bathing

Bhadohi News: नहाते समय रील की बात पर भिड़े दो गुट

Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over reel issue while bathing
गोपीगंज। कोतवाली के नथईपुर चौकी के एक गांव में दो युवतियों के नहाने के दौरान रील बनाने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला कोतवाली पहुंचने पर जांच की गई तो आरोप गलत निकला। उसके बाद दोनों गुटों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

दो युवतियां नथईपुर क्षेत्र के एक गांव में वैवाहिक समारोह में आई थीं। दोनों घर के पास ही बांस के फट्टे से घेरे गए बाथरूम में स्नान कर रही थी। इस बीच गांव का ही एक युवक हाथ में मोबाइल लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। युवतियों को लगा कि वह ताकझांक कर रहा है। उन्होंने परिजनों इसकी शिकायत की। कहा कि युवक रील बना रहा था। परिजनों ने युवक को पकड़कर पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। युवती के परिजनों के शिकायत पर पुलिस युवक को थाना ले आई। जांच पड़ताल में रील बनाने की बात गलत निकली। मामले में दोनों पक्ष समझौता कर घर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed