फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two friends died in road accident in bhadohi

भदोही में भीषण हादसा: बाइकों की टक्कर से हाईवे पर गिरे जिगरी दोस्त, ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत

Sat, 14 Feb 2026 06:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Feb 2026 06:04 PM IST
सार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। हादसा लालानगर टोल प्लाजा के समीप हुआ। इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Two friends died in road accident in bhadohi
इसी बाइक से निकले थे दोनों दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हाइवे पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से विवेक राज बिद (18) पुत्र राजेश बिद और सूरज बिंद (19) पुत्र बालेश्वर बिंद निवासी सरौली औराई की मौत हो गई। दोनों जिगरी दोस्त थे। गोपीगंज से घर जाते समय दोनों हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
औराई के सरौली उगापुर गांव निवासी विवेकराज बिंद अपने दोस्त सूरज के साथ शुक्रवार शाम को बाइक से गोपीगंज किसी काम से आया था। यहां से रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों घर लौट रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के समीप दक्षिणी लेन पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। भोगांव घाट पर सुबह करीब नौ बजे अंतिम संस्कार किया गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दो दोस्तों की एक साथ मौत से हर कोई मर्माहत है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक की तलाश की जा रही है। बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed