फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two dead from Coron, 22 new infected found

कोरोन से दो की मौत, 22 नए संक्रमित मिले

Wed, 19 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Two dead from Coron, 22 new infected found
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण की दर कम हो गई है। अस्पताल से लेकर घरों में आइसोलेट मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़ गई है। लेकिन मौत का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है। बुधवार को जांच रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं । जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं 63 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक भी हुए है।
विज्ञापन

दरअसल मई माह के दूसरे सप्ताह से संक्रमण सरकारी आंकड़ों में धीरे-धीरे कम हो रहा लेकिन मौतें नहीं रुक रही हैं। इस क्रम में बुधवार को एलटू अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई, 22 नए संक्रमित मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7081 पहुंच गई है। जिसमें 6530 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या घटकर 403 रह गई है। वहीं अब तक 133 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमितों में फुलवरियां में एक त्रिभुवन पुर में एक, ज्ञानपुर में एक, सराय बनकट में तीन, खरगपुर में एक, कुधवा में तीन, जगदीश पुर में चार, औराई में एक, तुलसीपुर में एक, हरदोपट्टी में एक समेत अन्य क्षेत्रों संक्रमित मरीज मिले है। बीते आठ दिनों की बात की जाए तो जिले में संक्रमण जहां कम हुआ है तो वहीं रिकवरी रेट बढ़ी है। जिस रफ्तार से पॉजिटिव मरीज ठीक हो रहे हैं। उससे जिले के स्वास्थ्य महकमा ही नहीं प्रशासनिक अमला भी राहत महसूस कर रहा है। फिर भी सतर्कता की जरूरत है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन अभी करते रहने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण के बचाव का सिर्फ एक फार्मूला है दो गज दूरी और मास्क है जरूरी लेकिन इसका अनुपालन में लोग लापरवाही बरत रहे है जिससे कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान दो संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करें सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed