{"_id":"61bf7f1a588846078a14a270","slug":"two-constables-of-dhaurahra-outpost-suspended-for-negligence-bhadohi-news-vns628872682","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर धौरहरा चौकी के दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर धौरहरा चौकी के दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग में कभी विवेचना में लापरवाही तो कहीं अपराधियों केे पकड़ने में सुस्ती का मामला प्रकाश में आ रहा है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दिया दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि धौरहरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते दिनों एक लूट की घटना हुई थी। उस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के मामले में दो पुलिस कर्मियों की लापरवाही प्रकाश में आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों चौकी क्षेत्र से मोबाइल और बाइक लूटने, छिनैती किए जाने का मामला सामने आने पर टीम गठित की गई थी। उसके बाद कई आरोपियों को पकड़ा गया। कुछ मोबाइल और बाइक बरामद भी हुई। उसी मामले की जब गहनता से पड़ताल की जाने लगी तो पता चला कि चौकी में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह और जय प्रकाश मौर्य अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं किए। यानी कार्य में लापरवाही के मामले में प्रथम दृष्टया इन दोनों को दोषी पाया गया। लापरवाही के आरोप में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।