{"_id":"5f8f2b3f8ebc3e9bc567bf4c","slug":"two-cattle-smugglers-including-19-cattle-policemen-killed-bhadohi-news-vns55401882","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 गोवंश सहित दो पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 गोवंश सहित दो पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
19 मवेशियों समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार
पशुओं को भेजा गया औराई गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिर्जापुर तिराहे के समीप सोमवार देर शाम पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 19 मवेशियों समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मवेशियों को ट्रक में बेरहमी से ठूंसा गया था। प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तर ट्रक को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें पशु लदे मिले। चौकी इंचार्ज दयाशंकर ओझा ने ट्रक को कोतवाली भिजवा दिया। मवेशियों के साथ गाजीपुर निवासी मुलायम यादव और प्रयागराज निवासी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो चाकू भी बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मुक्त कराए गए पशुओं को चीनी मिल औराई स्थित गोशाला में भेज दिया गया।