फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two cars collided with a truck parked near the toll plaza, two Maha Kumbh pilgrims injured

Bhadohi News: टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में टकराई दो कार, दो महाकुंभ यात्री घायल

Thu, 16 Jan 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided with a truck parked near the toll plaza, two Maha Kumbh pilgrims injured
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल के पास एक अनियंत्रित इनोवा ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन टोल प्लाजा के बाद खड़े ट्रक में टकरा गए। दुर्घटना में दो महाकुंभ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हाईवे पर खड़ी एबुलेंस से उपचार कराया गया।
विज्ञापन

लालानगर टोल प्लाजा पर अवैध तरीके से खड़े वाहन और अतिक्रमण से दुर्घटना का खतरा रहता है। बृहस्पतिवार को बलिया निवासी महाकुंभ यात्री राम वेंकटेश मिश्र (52) और सकूमलिक सोनवाली (42) अपनी इनोवा से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे जैसे ही लालानगर टोल के पास पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उनकी इनोवा में अचानक खराबी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रही स्विफ्ट कार में टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में टकरा गए। हादसे में इनोवा क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की मदद से एनएचएआई के क्रेन से ट्रक में फंसे इनोवा को निकाला। दुर्घटना में राम वेंकटेश मिश्र और सकूमलिक सोनवाली घायल हो गए। दूसरी तरफ परिवार के साथ घर जा जा रहे कार सवार प्रयागराज निवासी जमील अहमद बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed