फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two brothers lost their lives due to electric shock

करंट लगने से दो सगे भाइयों की गई जान

Thu, 03 Sep 2020 04:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Two brothers lost their lives due to electric shock
सर्रोई। भदोही ब्लॉक के बड़ौना गांव में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटा भाई घर के वाटर पंप की मरम्मत कर रहा था। उसी समय वह करंट के चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए गया बड़ा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। ग्राम प्रधान दीपक तिवारी ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन

बताया कि जयप्रकाश पाल का छोटा बेटा शुभम पाल (17) अपने घर का वाटर पंप बना रहा था। एकाएक करंट उतरने से वह पंप से चिपक गया। यह देख छोटे भाई को बचाने के लिए रवि पाल (19) दौड़कर गया, लेकिन उसे भी करंट लग गया। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि घरवाले आनन-फानन में अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। देर रात भोगांव गंगा घाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने फोन से पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed