फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two bodies found in Ganga, sensation

गंगा में उतराए मिले दो शव, सनसनी

Thu, 13 May 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Two bodies found in Ganga, sensation
लालानगर। कालीन नगरी के गंगा घाटों पर शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह रामपुर घाट पर गंगा में दो शवों के उतराए मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि सूचना के बाद भी दोनों शवों का निस्तारण नहीं हो सका। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। कोरोना की दूसरी लहर में मौत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार न होने से बड़ी संख्या में लोग शव को गंगा में बहा दे रहे हैं। बिहार, गाजीपुर की तरह जिले में भी एक सप्ताह से शव मिलने का सिलसिला चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह गोपीगंज थानाक्षेत्र के रामपुर घाट पर दो शव मिले। दोनों शव घाट से कूछ दूरी पर क्षत विक्षत हाल में थे। आशंका जताई ज रही है कि प्रयागराज जिले के किसी गांव से उन शव को गंगा में बहाया गया है। सूचना के बाद न तो मौके पर पुलिस पहुंची और न ही प्रशासनिक अफसर। श्मशान घाट पर शवों के अंतिम संस्कार का कार्य कराने वाले और अन्य स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दिन पूर्व भी चार शव गंगा में देखे गए थे। शासन का निर्देश है कि अगर गंगा में शव मिलते है तो उनका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए लेकिन जिला प्रशासन ऐसी कोई व्यवस्था नही की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों शव गंगा के किनारे पड़े थे। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि गंगा में शव मिलने की सूचना मिली हैं। संबंधित एडीओ और सेक्रेटरी को निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed