फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two bikes collide, youth killed, one injured

दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, youth killed, one injured
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल ज्ञानपुर में जुटे ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सुरियावां। पाली-सुरियावां मार्ग पर मेढ़ी खेल मैदान के समीप सोमवार सुबह 10 बजे दो बाइकों की टक्कर में संजय पाल (32) निवासी डंगहर की मौत हो गई जबकि शशिकांत घायल हो गया। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

डंगहर निवासी संजय पाल पुत्र रमाशंकर पाल मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता था। 25 मई को बहन की शादी के कारण वह इन दिनों घर आया था। बाइक का टायर खराब होने पर वह सोमवार की सुबह सही कराने के लिए सुरियावां बाजार गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह मेढ़ी खेल मैदान के समीप पहुंचा उसी समय विपरीत दिशा से मोबाइल पर बात करते हुए आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। संजय के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार शशिकांत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय के पिता रमाशंकर पाल ने बताया कि बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पूर्व घर आया था। 16 मई को उसके ससुराल में शादी है। उसकी पत्नी सुमन और दोनों बच्चे अरुष, आरुषी शादी में शामिल होने के लिए पहले से गए हैं। संजय भी शाम को ससुराल जाता, लेकिन घटना ने सब कुछ नष्ट कर दिया। खबर मिलते ही जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। डंगहर की पाल बस्ती में सन्नाटा पसर गया है। दूसरी घटना में मिर्जापुर के शास्त्री ब्रिज पर ट्रक की टक्कर से माला देवी (40) पत्नी काली प्रसाद निवासी पुरानी बाजार ज्ञानपुर घायल हो गई। वह अपने पति संग बाइक से विंध्याचल दर्शन करने गई थी। उसका एक पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed