bhadohi news : ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक घायल
रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को मिर्जापुर-औराई मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया। दोनों मृतक और घायल मिर्जापुर के निवासी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रहे एक बाइक पर सवार तीन छात्रों को एक मिर्जापुर-औराई मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक से धक्का मार दिया। इससे दो छात्रों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों मृतक और घायल मिर्जापुर के निवासी बताए गए। घायल की हालत गंभीर बताई गई है।
दुर्गा बाजार-मिर्जापुर निवासी उदय यादव का पुत्र पीयूष यादव (14) कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार को भोर में अंकित यादव (16) निवासी भटवा की पोखरी-मिर्जापुर, निखिल गुप्ता (18) निवासी डंकीनगंज-बेलखरिया मिर्जापुर के साथ अपनी बुआ के घर जा रहा था। बुआ के घर से तीन किलोमीटर पहले औराई-मिर्जापुर मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक ने धक्का मार दिया।
इससे तीनों घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। जहां चिकित्सकों ने अंकित यादव और निखिल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। पीयूष यादव की हालत में सुधार न आने से वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। कुछ देर बाद मौके पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी।