Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two bike riders died in a collision with a pickup

Bhadohi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 13 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a collision with a pickup
दुर्गागंज। सुरियावां थानाक्षेत्र अंतर्गत मतेथू-वहिदानगर रोड पर बीरमपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना रात करीब 10 बजे की है, जब ग्रामीणों ने जोरदार आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुरियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है और दोनों प्रयागराज जनपद के निवासी थे। हादसे के बाद मतेथू-वहिदानगर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक छानबीन कर रही है। अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed