{"_id":"68224a4afb7e1da00607d679","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-pickup-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास
Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
सार
देर रात पिकअप की टक्कर के बाद घायल बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से दो की मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुरियावां थानाक्षेत्र अंतर्गत मतेथू-वहिदानगर रोड पर बीरमपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना रात करीब 10 बजे की है, जब ग्रामीणों ने जोरदार आवाज सुनकर बाहर आकर देखा तो दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुरियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतकों की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है और दोनों प्रयागराज जनपद के निवासी थे। हादसे के बाद मतेथू-वहिदानगर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक छानबीन कर रही है। अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
