{"_id":"6808d8169a9b5ac0e10d665a","slug":"two-bighas-of-crops-burnt-to-ashes-due-to-fire-fire-brigade-was-late-in-reaching-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड को पहुंचने में हुई देरी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आग लगने से दो बीघा फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड को पहुंचने में हुई देरी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Wed, 23 Apr 2025 05:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:37 PM IST
सार
गेहूं के बोझ में अचानक लगी आग से फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन पहुंचने में देरी के कारण पूरी फसल जल गई थी। ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन
खेत में फसल जलकर राख
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ (जोगापुर) गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जिससे काट कर रखी गई दो बीघा गेहूं का बोझ जलकर राख हो गई। गांव निवासी अमरपाल सिंह ने दो बीघे में गेहूं की खेती की थी। कटाई-मड़ाई के बाद गेहूं को काटकर बोझ बांधा गया था। बुधवार की दोपहर उनकी फसल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई।
विज्ञापन
जिससे गेहूं का बोझ धूंं-धूंकर जलने लगा। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। अग्निशमन की टीम जब तक पहुंचती, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष कमल टावरी व हल्का लेखपाल शेष मणि प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन