फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two and a half bighas of paddy crop burnt to ashes, police silence

ढाई बीघे धान की फसल जल कर राख,पुलिस मौन

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Two and a half bighas of paddy crop burnt to ashes, police silence
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के सेऊर गांव में सोमवार की रात अराजक तत्वों ने एक बार फिर छह किसानों के लगभग ढाई बीघे से अधिक धान की फसल में आग लगाकर राख कर दिया। जानकारी पर ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत की लेकिन लपटों के आगे विफल रहे। गांव निवासी गुलाबधर चौबे, नंदलाल चौबे, दिनेशचंद्र चौबे, जनक चौबे, हौसला प्रसाद मिश्र, रमेशचंद्र मिश्रा, सभाजीत मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पूर्व फसल की कटाई कर खेत में इस लिए छोड़ा गया था कि मड़ाई के समय फसल सूखी रहेगी। रात में अराजक तत्व फसलों में आग लगाकर हजारों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जानकारी पर लेखपाल आनंद यादव ने आकर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपा। किसानों ने चिंता जताई है कि 15 दिन पहले से नरथुआ समेत कई अन्य गांवों में काटकर मड़ाई के लिए रखी फसल और पशुओं के निवाला को अराजक तत्व रात में फूंक कर लाखों का नुकसान कर चुके हैं। शिकायत करने के बावजूद पुलिस अभी तक एक भी अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकी है। कार्रवाई न होने से प्रतिदिन किसी न किसी गांव को निशाना बनाया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस दो दिन में किसानों को पहुंचाए जा रहे नुकसान को नहीं रोक सकी तो किसान एसपी का घेराव करेंगे। प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed