फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two accused of snatching and looting from passers by arrested two constables suspended for negligence

Bhadohi: राहगीरों से छिनैती और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही में दो सिपाही पर गिरी गाज

Tue, 08 Nov 2022 05:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच और दुर्गांगंज पुलिस ने सोमवार रात छिनैती और लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से बताया कि नीरज तिवारी गोपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 

विज्ञापन
Two accused of snatching and looting from passers by arrested two constables suspended for negligence
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच और दुर्गांगंज पुलिस ने सोमवार रात छिनैती और लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से आठ हजार नकद, आभूषण, तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को जेल भेजा गया। वहीं निगरानी में लापरवाही बरतने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने एक हेड कांस्टेबल और एक सिपाही को निलंबित कर दिया। सीओ भदोही को विभागीय जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पिछले दिनों थाना चौरी, ऊंज और गोपीगंज में राहगीरों से लूट की घटनाएं हुई। चौरी बाजार में स्कूटी पर पीछे सवार महिला के गले से चेन, ऊंज के गोधना में दुकान पर बैठी महिला से गुटखा लेने के बहाने चेन छीनकर बदमाश भाग गए। इसी तरह के घटना गोपीगंज के गोपपुर चौराहे पर भी घटी।
विज्ञापन


तीनों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम संग तीनों थानों की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात में आरोपी किशन पांडेय निवासी याकूबपुर और नीरज तिवारी निवासी भानापुर गोपीगंज को सुरियावां के टेमा ब्रेकर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, छिनैती और चोरी के छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि नीरज तिवारी गोपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि दोनों लुटेरे पुराने अभियुक्त हैं, जो निगरानी के लिए सूचीबद्ध हैं।

इनकी निगरानी के लिए गोपीगंज और भदोही कोतवाली में दो आरक्षियों को जिम्मेदारी दी गई थी। निगरानी आवंटन होने के बाद भी दोनों पुनः अपराध में शामिल हो गए। दोनों आरक्षियों ने काम में लापरवाही बरती। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने हेड कांस्टेबल रमेश और कांस्टेबल कलेंदर यादव को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed