{"_id":"67e84dec6bfd39096f016283","slug":"tuberculosis-patients-received-nutrition-packets-pradhans-were-honored-bhadohi-news-c-190-1-bal1001-136606-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, प्रधानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, प्रधानों को किया सम्मानित
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीबी मुक्त 78 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की सराहना की। प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
जिलाधिकरी ने क्षय रोगियों को गोद लेने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नि:क्षय मित्रों, संस्थाओं, कोषाध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शैलेंद्र पांडेय, सौरभ अग्रवाल, गौरव सिंह, प्रेरक गुप्ता, नि:शुल्क एक्सरे जांच करने वाले पांच निजी एक्स-रे सेंटर संचालकों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने 20 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा हैं। आमजन में भी काफी जागरूकता आई है। हम सबको मिलकर टीबी को हराना है। जिन लोगों में टीबी के लक्षण दिखाई दे, उन्हें सरकारी अस्पताल में जांच कराने के लिए अवश्य भेजें। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव आदि उपस्थित रहे।