फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tube well damaged for the third time in a month, farmers protest

Bhadohi News: एक महीने में तीसरी बार नलकूप खराब, किसानों का प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tube well damaged for the third time in a month, farmers protest
ज्ञानपुर ब्लॉक के गिराईं गांव में स्थित राजकीय नलकूप खराब हो गया है। माह भर में तीसरी बार खराब होने से गेहूं की दूसरी सिंचाई नहीं हो पा रही है। शिकायत के बाद भी मरम्मत न होने पर नाराज किसानों ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि दो दिन में नलकूप सही न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि नलकूप से सैकड़ों बीघे फसल की सिंचाई होती है। तकनीकी खराबी के कारण कई दिनों से नलकूप बंद है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के सेक्शन मिस्त्री की है। लेकिन उनकी तरफ से कहा जाता है कि प्राइवेट मिस्त्री बनाएगा। कई बार किसान स्वयं चंदा एकत्रित कर नलकूप को सही करा चुके हैं। मौके पर रतन यादव, रमाकांत, अनुराग, मनीष, जुगनू, प्रदीप, विनीत, पंकज, राकेश, गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed