फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trust of achieving export target of 11000 crores

11000 करोड़ का निर्यात लक्ष्य प्राप्त करने का भरोसा

Fri, 31 Mar 2017 02:02 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 31 Mar 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
साठ देशों के लगभग 4 सौ आयातकों की सहभागिता के बीच नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का गुरुवार को समापन हो गया। एक्सपो के अंतिम दिन भारतीय कालीन निर्यातकों का उत्साहवर्धन करने के लिए  केंद्रीय कपड़ा सचिव रश्मि वर्मा ने एक्सपो का भ्रमण किया और निर्यातकों से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि सरकार बुनकरों के साथ साथ मझोले निर्यातकों के विकास को संकल्पित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भारतीय हस्तकला को विश्व के कोने कोने तक पहुचाने के लिए कई योजनाएं बनाई है। भारतीय बुनकर और उनके द्वारा बुनी कालीनें हमारी धरोहर हैं। सीईपीसी के चेयरमैन महावीर प्रताप ने उन्हें एक्सपो में विभिन्न स्टालों का दौरा कराया और बताया कि सरकार के प्रयासों से भारतीय कालीन निर्यात लगातार बढ़ रहा है। कहा कि वर्ष 2016-17 के लिए भारत सरकार ने 11 हजार करोड़ निर्यात लक्ष्य दिया था। आशा जताई कि वह लक्ष्य हमने पा लिया है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि इंडिया कारपेट एक्सपो उप्र, राजस्थान, हरियाणा, कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश, आध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के छोटे बड़े कालीन उद्यमियों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। इस बार 305 निर्यातकों ने अपने हस्तकला का प्रदर्शन किया जबकि 60 देशों के लगभग 4 सौ आयातकों ने सहभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी कारपेट एक्सपो अक्टूबर में होगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयातकों और देश भर से आए निर्यातकों के साथ साथ परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed