फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck stuck near canal bridge under construction, accident averted

निर्माणाधीन नहर पुल के पास फंसा ट्रक,हादसा टला

Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck near canal bridge under construction, accident averted
दुर्गागंज क्षेत्र के गड़ौरा राजवाहा पर निर्माणाधीन पलिया के पास शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब ट्रक पलटने से बच गया। दरअसल चालक साइड से पुल पार करने की कोशिश कर रहा था तभी ट्रक वहीं पर फंस गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुल के पास फंसे हुए ट्रक को देखने के लिए वहां काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीण राजबहादुर, नंदू सिंह, रामदयाल, सुशील कुमार आदि ने बताया कि लगभग 20 दिन से प्रयागराज, जौनपुर को जोड़ने वाले बीरापुर-बौरीबोझ मार्ग पर राजवाहा पुल विभागीय अनदेखी के कारण ध्वस्त हो गया था। पुल का निर्माण कार्य शुरु कराया गया था। चालक बगल से वाहन को लेकर जा रहा था। एक्सईएन पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर निरीक्षण कर नये सिरे निर्माण कार्य शुरु कराया है। इसे पांच जुलाई तक पूरा कर पुल को चालू करने की तैयारी है। पुल का निर्माण के समय वाहनों के आवागमन पर रोक है। इसके बाद भी चालक ट्रकों को लेकर आर-पार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मार्ग से पुलिया निर्माण होने तक बड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग एक्सईएन से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed