फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck parked diagonally across the highway; man climbed a tower, arrested

Bhadohi News: हाईवे पर बीच में तिरछा खड़ा किया ट्रक, टावर पर चढ़ा, गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Truck parked diagonally across the highway; man climbed a tower, arrested
सरायजगदीश में टावर पर चढ़ा ट्रक चालक । संवाद
जंगीगंज। व्यापारी से पैसे के विवाद के बाद बुधवार को गोपीगंज कोतवाली के सरायजगदीश में चालक ट्रक को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर तिरछे खड़ाकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ा युवक जंगीगंज निवासी व्यापारी पर पिटाई का आरोप लगाया। इस बीच हाईवे के उत्तरी लेन पर एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। तीन घंटे बाद वह नीचे उतरा। पुलिस ने इस मामले में विवाद करने वाले तीन युवक व चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के निवासी सुरेंद्र पांडेय ट्रक चालक हैं। वह झांसी से ट्रक लेकर कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान जंगीगंज में गेहूं की खरीद को लेकर जंगीगंज निवासी रमेश अग्रहरि के बेटे नितिन अग्रहरी से उसका विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर वह अपना ट्रक जीटी रोड की उत्तरी लेन पर तिरछा खड़ा कर दिया और सड़क के दक्षिणी किनारे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

उसके टावर पर चढ़ने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। उसने आरोप लगाया कि व्यापारी के बेटे ने उसके पैसे छीन लिए हैं। इधर बीच सड़क पर ट्रक खड़ा होने से जीटी रोड पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर वाहनों को जाम से निकलवाया, जबकि कई भारी वाहन करीब तीन घंटे तक हाईवे पर फंसे रहे। बताया गया कि युवक की ससुराल कोइरौना थाना क्षेत्र के नगरदह गांव था। जानकारी पर उसके ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस जब ट्रक को सड़क से हटाने का प्रयास करती, तब युवक टावर से कूदने की धमकी देने लगता। ऐसे में पुलिस ने पहले उसे सुरक्षित नीचे उतारा और उसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed