फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck loaded with 320 quintal wheat caught, fined Rs 1.32 lakh

Bhadohi News: 320 क्विंटल गेहूं लदा ट्रक पकड़ा, 1.32 लाख जुर्माना

Wed, 15 May 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with 320 quintal wheat caught, fined Rs 1.32 lakh
गोपीगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम ने मंगलवार को अवैध तरीके से कौशांबी से झारखंड ले जा रहे गेहूं लदे ट्रक को पकड़ा। जांच में कोई वैध कागजात न मिलने पर एक लाख 32 हजार 143 रुपये का जुर्माना वसूला गया। गत एक पखवारे में मंडी समिति की यह तीसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की हालत जिले में खस्ता है लेकिन गांव-गांव आढ़ती किसानों से गेहूं खरीदकर डंप कर रहे हैं। इस जमाखोरी खिलाफ महीने भर से मंडी समिति की टीम ने अभियान चला रखा है। मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति गोपीगंज के सचिव धीरेंद्र गुप्ता मंडी निरीक्षक के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान झिलियापुल के पास गेहूं लदा ट्रक पकड़ा। वह कौशांबी से झारखंड जा रहा था। ट्रक में पांच सौ बोरी में 320 क्विंटल गेहू लदा था। ट्रक पर सवार लोग कागजात नही दिखा सके। इस पर मंडी शुल्क, विकास शुल्क व शमन शुक्ल सहित एक लाख 32 हजार 143 रुपया जुर्माना वसूल किया। सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नियम विरुद्ध कोई भी कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। एक मई से अब तक तीन बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed