फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck driver arrested for raping a woman, victim of Bhatinda district of Punjab

महिला से दुष्कर्म का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, पंजाब के भटिंडा जिले की रहने वाली है पीड़िता

Sun, 03 May 2020 08:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 03 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested for raping a woman, victim of Bhatinda district of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पंजाब के भटिंडा जिले के भटिंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दुष्कर्म और जान से मारने के प्रयास के आरोपी ट्रक चालक को रविवार को भदोही क्राइम ब्रांच और ऊंज पुलिस ने भीटी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। पीड़िता अब भी जिले के स्वधार गृह में मौजूद है।

विज्ञापन


25 मार्च को ऊंज के नवधन गांव के समीप एक महिला को मारपीट कर फेंक दिया गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक हरेंद्र पाल सिंह निवासी बरेका अमृृतसर पंजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी रामबदन सिंह के निर्देश पर ऊंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी ट्रक चालक की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह सूचना मिलने पर भीटी के पास से चालक को मय ट्रक गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 मार्च को एक महिला ने फरीदाबाद जाने के लिए उससे सहायता मांगी। उसने ट्रक में बैठा लिया और एक होटल में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसे राड से मारकर घायल हालत में भदोही जिले के उंज क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। महिला के बैग में रखे तीन हजार रुपये लेकर वह कोलकाता चला गया। वहां से लौटते समय पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed