फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Troubled by double weather, hospital filled with patients

Troubled by double weather, hospital filled witदोहरे मौसम से बढ़ी परेशानी, मरीजों से पटे अस्पताल

Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by double weather, hospital filled with patients
जिला अस्पताल ज्ञानपुर की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। दिन में उमस और गर्मी जबकि रात में तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड लग रही है। दोहरे मौसम से लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे जबकि 50 ने इमरजेंसी में इलाज कराया।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा। इसी बीच बीमारी की रफ्तार कम हुई तो अब मौसम में बदलाव होने लगा। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जरा सी चूक से बच्चे सर्दी, बुखार के साथ निमोनिया के शिकार हो जा रहे हैं। वहीं बड़े बुजुर्ग भी डायरिया, बुखार, खांसी सर्दी के चपेट में आ रहे है। शनिवार को चकवा निवासी नरेंद्र सिंह (50) पलवार पुर निवासी जुवैदा (40) बालीपुर निवासी कोमल (19) ज्ञानपुर निवासी जवाहिर (35) इलाज के लिए महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में कुल 400 लोगों की ओपीडी हुई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव न बताया है कि मौसम में बदलाव से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसमें खासकर छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि दिन में तेज धूप हो रही है। रात और सुबह में ठंड महसूस हो रही है। यह बच्चों के लिए बहुत घातक है। ऐसे में छोटे बच्चों को फुल कपड़े पहनाएं। उन्हें सुबह खुले में न ले जाएं और अगर बुखार और जुकाम की शिकायत होती है तो तत्काल चिकित्सक पास ले जाएं।
विज्ञापन

ऐसे करें बीमारी से बचाव
ज्ञानपुर। डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि मौसम में बदलाव में सतर्क रहें। फ्रीज का पानी पीने से बचना चाहिए। रात में एसी चलाकर न सोएं। पूरी बांह का कपड़ा पहनकर ही घर से बाहर निकलें सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed