फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tricolor yatra passed through villages, patriotic songs echoed

गांवों से गुजरी तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति गीत

Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra passed through villages, patriotic songs echoed
ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के बैरीपरवा गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जन जागरण तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा दर्जन भर से अधिक गांवों में भ्रमण करते हुए नथईपुर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक विजय पांडे ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों की याद में यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान बैरीपरवा, कुसौली, नथईपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति गीत सुनकर लोग देश भक्ति की भावना ओतप्रोत रहे। इस मौके पर दिनेश पांडेय, माता शंकर पांडेय, लालचंद साहू, सुभाष पाल, हरिओम सिंह, रमाकांत तिवारी, अजय उपाध्याय, विजय हलवाई, आशुतोष पांडेय, सौरभ मालवीय, राहुल सिंह, रमाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed