{"_id":"62b60b1b83d50d634d6f9cb6","slug":"tricolor-will-be-hoisted-at-every-house-preparations-begin-bhadohi-news-vns6605984164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर पर फहरेगा तिरंगा, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर पर फहरेगा तिरंगा, तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीएम आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन का निर्देश है कि 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कोई घर छूटने नहीं पाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक, कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल होना चाहिए। सभी के मन में राष्ट्र भावना जागृत करने के लिए सभी विभागों का सहयोग लिया जाएगा। झंडा निर्माण में समूहों की भागीदारी प्रमुख होगी। जिले में दो लाख 10 हजार झंडे बनाए जाएंगे। इसके लिए समूहों के साथ ही स्थानीय टेलरों, प्रशिक्षण केंद्र के दक्ष प्रशिक्षुओं का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नोडल अधिकारियों को भी नामित किया जाएगा। पर्यवेक्षकों की निगरानी में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं आदि को हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का लक्ष्य दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एएसपी राजेश भारती, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य केएनपीजी डॉ. पीएन डोंगंरे, डीपीआरओ अभयराज, डीसी मनरेगा राजाराम आदि मौजूद रहे।