फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tribute paid to the death anniversary of Janeshwar Mishra

पं.जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the death anniversary of Janeshwar Mishra
ज्ञानपुर। छोटे लोहिया पं.जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय कंसापुर में मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 26 जनवरी को निकलने वाली किसान ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने का संकल्प लेकर समाजवाद आंदोलन को गति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि पं.जनेश्वर मिश्र ने पार्टी के प्रति जो योगदान दिया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य, सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न बंगला। गरीबों, मजदूरों और किसानों के प्रति उनका समर्पण सबसे बड़ी उपलब्धि रही। समाजवादी जनाधार को कायम रखने के लिए ऐसे पुरोधा के बताए हुए मार्ग पर चलकर किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, जाहिद बेग, मो.आरिफ सिद्दीकी, हसनैन अंसारी, प्रमोदचंद्र मौर्य , कमलाशंकर महतोडीघ के सोनपुर-कटरा गांव में छोटे लोहिया की पुण्यतिथि युवा कार्यकर्ता लालू यादव, रसूल गुलाम, मुरलीधर, राकेश कुमार, अशोक, डा.वीरेंद्र, मानिकचंद्र ने मनाकर चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed