फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Treat farmers well at purchasing centers: DM

क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ करें अच्छा व्यवहार : डीएम

Fri, 01 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Treat farmers well at purchasing centers: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को संपन्न हुई कार्यशाला में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि केंद्रों पर मनमाना करने और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं में कमी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रभारियों को शुक्रवार से 20 केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू कराने की हिदायत दी। कहा कि गेहूं खरीद का शुभारंभ किसानों को सम्मानित करते हुए की जाए। इस मौके पर एडीएम अनिल सिंह, एसडीएम औराई चंद्रशेखर, अश्वनी कुमार, योगेंद्र कुमार, एआर कोआपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला, डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, संजय पांडेय समेत समस्त एसएमआई उपस्थित रहे।लगभग एक माह पूर्व से 20 केंद्रों पर गेहूं की खरीद कराने की तैयारियां बृहस्पतिवार को देर शाम पूरी कर विपणन विभाग ने कोनिया के कटरा समेत छह और नये केंद्र खोले जाने की जानकारी दी। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष जिले में कुल गेहूं खरीद लगभग 34 हजार एमटी हुई थी, जो विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि रही है। दो दिन पूर्व कोइरौना के शिवसेवकपट्टी-मोन में बैठक कर कोनिया क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग को ध्यान में रखते हुए छह नये केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा गया है। क्रय केंद्रों पर किसानों को पेयजल, छांव आदि सुविधा उपलब्ध होगी। उधर, केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुक्रवार से शुरू होगी। इस बीच बृहस्पतिवार तक लगभग 1500 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण भी करा लिया गया है। पूर्व निर्धारित और छह नये केंद्रों पर खरीद की शुरुआत होते ही पंजीकृत किसान ऑनलाइन टोकन भी सीएससी से प्राप्त करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed