फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Treasury empty, hang 270 Panchayat buildings constructed

खजाना खाली, लटका 270 पंचायत भवनों का निर्माण

Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Treasury empty, hang 270 Panchayat buildings constructed
ज्ञानपुर। जिले की 561 ग्राम पंचायतों में आधे से अधिक में पंचायत भवन का निर्माण अधर में लटक गया है। पंचायतों के खाते में फंड की कमी से करीब 270 ग्राम पंचायतों के निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हो सका जबकि 60 जमीन विवाद के कारण नहीं बने। अब तक मात्र 15 पंचायत भवन पूर्ण हो सके हैं जबकि 31 मार्च तक सभी को पूर्ण करना है।
विज्ञापन

गांव में नए पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) में पंचायत सचिव, लेखपाल आदि के बैठने के साथ कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। ताकि लोगों को आय, जाति, मूल निवास, खतौनी आदि अभिलेखों के लिए ब्लॉक के चक्कर न काटने पड़े। जिले की 561 ग्राम पंचायतों में करीब 100 में पंचायत भवन पहले बने हुए हैं, हालांकि देखरेख के अभाव में वह भी जर्जर एवं बदहाल हो चुके हैं। पंचायत भवन के निर्माण में न्यूनतम लागत 17 लाख और अधिकतम 28 से 30 लाख खर्च होना है जबकि पंचायतों के खातों में तीन से लेकर सात लाख तक रुपये हैं। ऐसे में पंचायत भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 231 पंचायत भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है जबकि हकीकत में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने पर उनका भी काम ठप पड़ गया है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक पंचायत भवनों के लिए अलग से कोई धनराशि शासन से आवंटित नहीं की गई है। जिन ग्राम पंचायतों में धनराशि शेष थी, उनमें पंचायत भवनों का निर्माण चल रहा है। पहले शासन ने 31 दिसंबर तक पंचायत भवनों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में इसे 31 मार्च तक बढ़ा दिया। ऐसे में बजट की कमी से तय समय तक पंचायत भवन का निर्माण मुश्किल ही दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश ग्राम पंचायतों में बजट की कमी के कारण पंचायत भवनों के निर्माण में विलंब हो रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में बजट की कमी है, उन्हें चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-बालेशधर द्विवेदी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed