फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trap of encroachment, the market struggling with the problem of jam

अतिक्रमण का जाल, जाम की समस्या से जूझ रहा बाजार

Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trap of encroachment, the market struggling with the problem of jam
जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है, लेकिन चौरी बाजार को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन चार से पांच घंटे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी मार्ग पर चौरी मुख्य बाजार है। इस मार्ग से दिन भर वाहनों की आवाजाही होती है। हाइवे से जुड़ने के लिए चौरी-महराजगंज मार्ग पर भी बड़ी संख्या में लोग वाहन लेकर आते-जाते हैं। पूर्व में फोरलेन बनते समय बाजार में चौड़ीकरण नहीं होने से सड़क पहले से ही कम चौड़ी है। उस पर भी पटरी दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं। दोपहर बाद से मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगती है। बाजार के स्टेशन रोड पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। बाजार के सुरेंद्र मिश्र, अखिलेश यादव, शुभम सिंह, आरिफ अंसारी का कहना है कि जिले के सभी बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इन लोगों ने प्रशासन से जल्द ही चौरी बाजार में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed