फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains were delayed for three hours due to fog

कोहरे के कारण तीन घंटे विलंबित रहीं ट्रेनें

Wed, 09 Dec 2020 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Trains were delayed for three hours due to fog
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़ी ज्ञानगंगा एक्सप्रेस। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/लालानगर। कोहरे का असर अब यातायात पर दिखने लगा है। मंगलवार की रात घने कोहरे के कारण पूर्वोत्तर रेलवे से गुजरने वाली तीन ट्रेनें आधे घंटे से लेकर तीन घंटे तक विलंबित रहीं। ठंड में स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे संग रोडवेज बस सेवा पर भी कोहरे का असर दिख रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अधिकतर ट्रेनें अभी चालू नहीं की गई, लेकिन कुछ ट्रेनें स्पेशल के नाम पर चलाई जा रही हैं। पिछले तीन दिनों से रात और सुबह में घना कोहरा छा जा रहा है। जिससे दिन में लाइट जलाकर वाहनों को चलना पड़ रहा है। कोहरे का सबसे अधिक असर रेलवे पर पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन से गुजरने वाली मंडुआडीह-नईदिल्ली डाउन सुबह नौ बजकर 30 मिनट की बजाए 30 मिनट विलंब से 10 बजे पहुंची, अप ज्ञान गंगा एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी डाउन तीन घंटा 10 मिनट और स्वतंत्रता सेनानी अप दो घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। दिन में यात्रा करने वालों को दिक्कत नहीं हुई लेकिन रात में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेनें विलंबित हो रही हैं। अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed