फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   trailer going wrong lane on road ran over car driver in bhadohi killing young man

टेलर ने ली कार चालक की जान: तीन बच्चे और पत्नी कर रही थी इंतजार, आई मौत की सूचना, चालक फरार; वाहन कब्जे में

Sun, 30 Jun 2024 03:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 03:52 PM IST
सार

Bhadohi News: पिता की मौत की खबर सुनते ही एजेंसी संचालक के बच्चे बिलख पड़े। उसकी पत्नी भी बेसुध हो गई। प्रदीप सिंह हर सप्ताह एजेंसी का काम समाप्त कर अपने घर जाते थे। परिवार के साथ एक दिन का समय बिताते थे। इस रविवार को भी परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन प्रदीप के मौत की सूचना आई।

विज्ञापन
trailer going wrong lane on road ran over car driver in bhadohi killing young man
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो और कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर प्रयागराज की सीमा के समीप सुधवै गांव में गलत लेन से जा रहे टेलर ने कार सवार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रैवलिंग एजेंसी की गाड़ी चलाता था। देर रात वह घर लौट रहा था। जहां सुधवै गांव के समीप हादसे में उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


ऊंज के सुधवै गांव निवासी प्रदीप सिंह (40) प्रयागराज में ट्रैवलिंग एजेंसी में गाड़ी चलाते थे। सप्ताह में एक हर रविवार को वे घर आते थे। शनिवार की देर शाम वे काम समाप्त कर ट्रैवलिंग एजेंसी की गाड़ी लेकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सुधवै के समीप उत्तरी लेन एक टेलर गलत साइड से वाहन लेकर जा रहा था, जिसमें उनके वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उन्हें तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। घटना के बाद पत्नी इन्द्रेशी के साथ बेटी साक्षी, श्रेया, श्वेता और वैभव का रो-रोकर बुरा हाल है।


प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि टेलर चालक गलत लेन से जा रहा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में लिया गया है। चालक की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed