फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trailer collided with two bikes, brother and sister died

Bhadohi News: ट्रेलर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trailer collided with two bikes, brother and sister died
गोपीगंज/कौलापुर। गोपीगंज के पूरे बहुरिया गांव के पास कठौता-दुर्गागंज मार्ग पर रविवार की रात आठ बजे ट्रेलर ने दो बाइकों में टक्कर मार दिया। इससे एक बाइक पर सवार सागर रायपुर निवासी सगे भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सागररायपुर निवासी हर्ष पांडेय (18) रविवार की रात आर्यन पांडेय (10), कृतिका पांडेय (12) बाइक से गोपीगंज आए थे। वहां से वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान औराई के मेघीपुर निवासी शिवांग पाल (7), राकेश पाल (55), लालजी पाल (65) बाइक से गोपीगंज आ रहे थे। दोनों बाइक सवार जैसे ही पूरे बहुरिया मार्ग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने दोनों को धक्का मार दिया। घटनास्थल पर ही भाई-बहन (कृतिका और आर्यन पांडेय) की मौत हो गई। वहीं, चार लोग दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। कृतिका तीन भाइयों में अकेेली थी। एक ही घर में दो बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। एक साल पहले दोनों बच्चों के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। वाहन स्वामी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed