फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   traiktar ke dhakke se baik savaar kee maut,chaalak pharaar

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत,चालक फरार

Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
traiktar ke dhakke se baik savaar kee maut,chaalak pharaar
दुर्गागंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के अहियापुर में सोमवार की रात रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गड़ौरा निवासी अजय सिंह (44) बाइक से भदोही गए थे। देर रात घर लौटते समय अहियापुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से अजय सिंह घायल होकर सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने जब उनकी हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो चुका था। अजय दो बच्चों के पिता थे। प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने बताया कि मृतक के छोटे भाई विजय कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed