फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tragic accident in Bhadohi bus collided with trailer one dead 18 people injured screams and cries ensued

भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 18 लोग घायल; मची चीख-पुकार

Fri, 18 Oct 2024 11:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

Bhadohi News: हादसे में घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Tragic accident in Bhadohi bus collided with trailer one dead 18 people injured screams and cries ensued
हादसे के बाद ट्रेलर के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के मटकीपुर महाराजगंज के पास वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर एक रोडवेज बस हाईवे पर जा रही ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चालक की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस पर सवार 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


औराई कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस वाराणसी से प्रयागराज की ओर से जा रही थी। इस बीच मटकीपुर, महाराजगंज के पास राधिका पेट्रोल पम्प के पास अचानक रोडवेज बस चालक को झपकी आ जाने से वह सरिया लदी ट्रेलर में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि सरिया लदी ट्रेलर जहां टेढ़ी हो गयी। वहीं रोडवेज बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सीओ अजय सिंह चौहान के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रोडवेज में कुल 32 यात्री सवार थे। जिसमें 13 यात्रियों को सामान्य चोटें और चालक समेत पांच यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद लोदीपुर हमीरपुर निवासी चालक राम विशाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सामान्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Tragic accident in Bhadohi bus collided with trailer one dead 18 people injured screams and cries ensued
बस का भी अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

ये हैं घायल
ओमप्रकाश सिंह निवासी नेवादा कुकरौठी, जयप्रकाश गौड़ निवासी जमनिया स्टेशन थाना जमनिया, गाजीपुर, सीताराम निवासी हजरी थाना नधीगांव जिला जालौन, रियाजुल निवासी अस्थान, दरभंगा को वाराणसी भेजा गया है। वहीं अन्य 14 यात्री घायल हैं। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed