{"_id":"6ae258b891f21dc4ad0779e9","slug":"traffic-resumes-on-suriyawan-railway-bridge-people-will-get-relief-from-traffic-congestion-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-150691-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सुरियावां रेलवे ब्रिज पर आवागमन शुरू, लोगों को मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सुरियावां रेलवे ब्रिज पर आवागमन शुरू, लोगों को मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन
सुरियावां में रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन करते पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी । स्रोत संग
दिवाली से पहले जनपदवासियों को बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को मछलीशहर-भदोही वाया वाराणसी हाईवे 731बी सुरियावां रेलवे ब्रिज का शुभारंभ भदोही के पूर्व भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण से बड़े वाहन चालकों का एक घंटे का समय बचेगा। ब्रिज शुरू होने से अब लोगों को स्टेशन के पूर्वी फाटक की तरफ जाने की जरूरत नहीं होगी।
सीधे वह ब्रिज से होकर भदोही वाया वाराणसी का रुख कर सकते हैं। इससे पहले उन्हें नगर से होकर गुजरना पड़ता था। जाम के कारण परेशानी होती थी। दिवाली से पहले यह बड़ी सौगात मिली है। अक्सर फाटक बंद होने पर घंटों भर जाम लगता था।
विज्ञापन
इससे आवागमन प्रभावित होती थी। अब रात में बड़ी ट्रक सीधे हाईवे से होकर गुजर जाएगी। करीब दो साल से ब्रिज का काम चल रहा था। ब्रिज पर आवागमन शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
कहा कि यह ब्रिज क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। इससे दैनिक यात्राएं अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
इस मौके पर अवधेश उमर, प्रकाश त्रिपाठी, स्वरूपा बिंद, श्याम ललित उपाध्याय, शिवधारी उपाध्याय, राकेश पांडेय, मुरारी चौहान, शैलेश सिंह, सूरज बिंद, सूरज भान मौजूद रहे।