फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traffic jam on the highway due to overloading of the truck

ओवरलोड ट्रक खराब होने से हाइवे पर लगा जाम

Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the highway due to overloading of the truck
गोपीगंज नगर के बड़ा चौराहा पर बुधवार को सुबह करीब चार बजे एक ओवरलोड ट्रक अचानक खराब हो गया। इस वजह से करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग रास्ता बदल कर गंतव्य तक गए। पैदल, बाइक, साइकिल, चार पहिया वाहन चालक और सवार भी रास्ता बदलकर गए। सुबह चार से लेकर आठ बजे तक जाम रहने से लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर-गोपीगंज मुख्य मार्ग से लालानगर जा रहे रमेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक किसी गंगा घाट से बालू लादकर ज्ञानपुर की ओर जा रहा था। बड़ा चौराहा से जैसे ही ट्रक को ज्ञानपुर की ओर चालक ने मोड़ा, उसी दौरान ट्रक में कोई खराबी आ गई और ट्रक वहीं खड़ा हो गया। इसके चलते मार्ग पर सुबह करीब चार बजे से आठ बजे तक यातायात जाम रहा। होली त्योहार पर प्रयागराज से घर आ रहे शुभम ने बताया कि किसी तरह बस से गोपीगंज पहुंचने पर ज्ञानपुर मार्ग पर लगे जाम के कारण वाहन पकड़ना भारी पड़ गया। गली मार्ग से नगर पालिका परिषद स्थित स्टैंड पहुंचने पर ऑटो मिला सका। सुबह टहलने निकली राजकुमारी देवी, आरती देवी ने बताया कि ओवरलोड ट्रक हाइवे के उत्तरी लेन को पूरी तरह से घेर लेते हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चौकी प्रभारी संतोष राय ने कहा कि ट्रक खराब होने के चलते आवागमन प्रभावित नहीं था। दो-तीन घंटे ट्रक को बनने में लगा। उसके बाद ट्रक को वहां से रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed