{"_id":"5f747e8b8ebc3e9bf851f388","slug":"traders-will-come-on-the-road-against-gst-commissioner-kachal-bhadohi-news-vns550155721","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी कमिश्नर के खिलाफ व्यापारी उतरेंगे सड़क पर : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी कमिश्नर के खिलाफ व्यापारी उतरेंगे सड़क पर : कंछल
विज्ञापन
लालानगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की समीक्षा बैठक गिराई स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कंछल ने कहा कि जीएसटी कमिश्नर की ओर से एक और अतिरिक्त कर वसूलने की तैयारी की जा रही है, जिसे प्रभावी न होने देने के लिए व्यापारियों की एकजुटता बड़ी कामयाबी का रास्ता खोलेगी। बताया कि पांच माह से चल रहे वैश्विक महामारी दौर में गरीब, मजदूर, प्रवासियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को जीवंत रखने के लिए व्यापारी समाज अपनी पूंजी भी गंवा चुका है, जिसका परिणाम है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार व्यापारियों के लिए कोई ऐसी नीति सामने नहीं ला सकी है कि उनको राहत मिल सके। अब व्यापारी समाज भी जागरूक हो चुका है। वह अपने हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगा। भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके व्यापारी समाज के लिए आर्थिक पैकेज की जरूरत है न कि कर देने की।
लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक शासन-प्रशासन व्यापारियों को प्रताड़ित करने में कसर नहीं छोड़ा है। व्यापारी अतिरिक्त कर, आनलाइन खरीदारी, टोल टैक्स में 50 फीसदी की छूट का विरोध करना विवशता बन रही है। कुछ मांगों पर सरकार के समर्थन मिलने की सराहना भी की गई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रतनलाल अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश, शिवशंकर गुप्त, रंजित गुप्ता, अनुज गुप्त, मुकेश सोनी, जयदयाल मोदनवाल आदि रहे।