फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traders demonstrated to reduce market fee

मंडी शुल्क घटाने के लिए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated to reduce market fee
डेढ़ फीसदी मंडी शुल्क बढ़ने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। इसमें बढ़ा मंडी शुल्क वापस लेेने सहित अन्य मांगें की गई हैं। व्यापारियों का कहना था कि तमाम प्रकार के टैक्स से व्यापारी पहले ही परेशान हैं। ऐसे में मंडी शुल्क में वृद्धि से उनका कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व्यापारी नेता मुनेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को दर्जन भर से अधिक व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर व्यापारी हित में कदम उठाने की मांग की। उनका कहना था कि जीएसटी सहित अन्य टैक्स से व्यापारी पहले से ही परेशान हैं। अब डेढ़ फीसदी मंडी शुल्क बढ़ने से व्यापारियों की समस्या और बढ़ जाएगी। बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों में मंडी शुल्क नहीं लगता है। यूपी में भी पूर्व में शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब आदेश होने से दिक्कत हो रही है। व्यापारी समाज मुख्यमंत्री की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। व्यापारियों ने एक राष्ट्र, एक टैक्स की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर राजू उमर वैश्य, संजय जायसवाल, कुल्ली उमर वैश्य, पवन जायसवाल, गामा मौर्य, निगम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed