फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trade Board did against JE

जेई के खिलाफ व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Jun 2021 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Trade Board did against JE
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई घोसिया बाजार के पदाधिकारियों ने रविवार को जेई के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रतिनिधिमंडल ने जेई पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अन्यत्र पोस्टिंग कराने की मांग एक्सईएन से की। नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि सराफा मंडी घोसिया आभूषणों के व्यापार में प्रमुख स्थान रखता है। मंडी में दूरदराज क्षेत्रों से फुटकर खरीदारी के साथ थोक व्यापारी सुबह से देर शाम तक आवागमन करते रहते हैं। मंडी के प्रमुख व्यापारी और दुकानदार घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन लेकर प्रतिमाह विभाग को लाखों रुपये का राजस्व देते हैं। बावजूद इसके उपकेंद्र घोसिया पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी उपेक्षात्मक रवैया अपनाकर मनमानी करते हैं। महामंत्री संजय साहू ने नाराजगी जताई कि व्यापारियों की मांग पर हाई पावर का ट्रांसफार्मर बाजार में राजमार्ग से सटकर लगा है जो 20 दिन पहले तकनीकी खामियों के कारण जल गया था। काफी उठापटक के बाद ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया लेकिन पांच दिनों से उसे चालू नहीं किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर के चालू न होने से पूरी मंडी अंधेरे में है तो एक-एक परिवार प्रकाश व्यवस्था से लेकर हवा-पानी तक के लिए परेशानी झेल रहा है। तीन दिनों से बारिश न रुकने का परिणाम है कि मंडी को जोड़ने वाले गली-मोहल्ले पानी से घिर चुके हैं। इस स्थिति में जहरीले कीड़े-मकोड़े को रिहायशी घरों में घुसने और लाखों के व्यापार पर सुरक्षा को लेकर हमेशा किसी न किसी अनहोनी की चिंता बनी रहती है। जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने चेतावनी दिया है कि विभाग भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और अवैध वसूली कराने वाले अधिकारियों को अविलंब नहीं हटाया तो व्यापार मंडल आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश बरनवाल, अमित कुमार बरनवाल, अनुज जायसवाल, अतुल कुमार, नवीन कुमार, रवि मोदनवाल, शिवम, विशाल बरनवाल, राजीव बरनवाल, आशीष बरनवाल आदि रहे। जेई मनीष सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल आरोप निराधार है। पांच दिन पूर्व ट्रांसफार्मर को बदलवाया गया है। शुक्रवार को कनेक्शन जोड़ने कर्मचारी गए थे उसी समय मस्जिद में घुसने को लेकर कुछ लोगों ने विवाद कर लिया। शाम तक ट्रांसफार्मर हरहालत में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed