{"_id":"601edfa737668d5db546e43a","slug":"tractor-damaged-on-railway-track-in-bhadohi-trains-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में रेलवे ट्रैक पर खराब हुआ ट्रैक्टर, ट्रेनें विलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में रेलवे ट्रैक पर खराब हुआ ट्रैक्टर, ट्रेनें विलंबित
Sat, 06 Feb 2021 11:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की देर शाम करीब सात बजे कंधिया रेलवे फाटक पर अचानक एक ट्रैकर खराबी के कारण बंद हो गया । इससे ट्रेनों के संचालन पर ही नहीं, बल्कि भदोही वाराणसी मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। कपसेठी से चौरी बोरिंग मशीन लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक बीच ट्रैक पर खड़ा हो गया। रेलवे फाटक के बीच बंद ट्रैक्टर से वाहनों के आवागमन भी रुक गए ।
विज्ञापन
इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सहित रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जेसीबी से घण्टे भर बाद ही ट्रैक्टर को फाटक से हटाया गया । इस दौरान परसीपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी एसक्प्रेस, जबकि कपसेठी में मालगाड़ी खड़ी रही । ट्रैक्टर हटाते ही भदोही वाराणसी मार्ग पर लगी वाहनों की कतारें भी आगे बढ़ने लगीं। स्टेशन अधीक्षक निसार अहमद ने बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन