{"_id":"5f47a7548ebc3e4adf3fafda","slug":"torten-should-be-tough-on-criminals-adg-bhadohi-news-vns5436676163","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन अपराधियों पर सख्ती करें: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन अपराधियों पर सख्ती करें: एडीजी
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा करते एडीजी जोन बृजभूषण।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण ने कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। आपराधिक किस्म के लोगों को चिह्नित कर उनके असलहे जब्त होंगे। वह बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। घटनाओं का अनावरण करने के लिए टीम गठित की जाती है। चोरी, छिनैती की बढ़ती घटनाएं और आम आदमी की शिकायतों पर ध्यान न देने के सवालों को संज्ञान में लिया। कहा कि इसको लेकर एसपी से बात की जाएगी। इसके बाद अपराध समीक्षा में थानाध्यक्षों को टॉप टेन अपराधियों को जेल भेजने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।
कहा कि टॉप टेन अपराधियों की समीक्षा खुद करें, और सभी क्षेत्राधिकारी थाने की प्रतिदिन रिपोर्ट अपडेट करें। लंबित विवेचना का निस्तारण करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधों पर पूर्ण रुप से रोक लगाने, किसी भी प्रकार के विवाद पर तात्कालिक कार्रवाई के लिए कहा। थानाध्यक्षों से कहा कि अराजकतत्वों पर निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने, महिला संबंधी अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, रात में प्रमुख संस्थानों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान आगामी मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मनाने के लिए कहा। निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्ती की जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ औराई लेखराज सिंह, सीओ भदोही भूषण वर्मा आदि रहे। इसके पूर्व जिले में दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचे एडीजी जोन को पुलिस लाइन परिसर में गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई।