फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   took oateh to cleanness of ganga

गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प

Wed, 03 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही Updated Wed, 03 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
took oateh to cleanness of ganga
सीतामढ़ी गंगा घाट पर गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस पर रैली निकालते मां गंगा शिक्षण संस्थान के बच्चे।
गंगा सप्तमी पर मंगलवार को गंगा से सटे 47 गांवों में गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम ग्रामीणों तक ने गंगा को निर्मल रखने के लिए शपथ ली। सभी गांवों में नोडल अधिकारियों की देखरेख में ग्रामीणों ने गंगा को स्वच्छ रखने का भरोसा दिलाया। सीतामढ़ी में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की।       
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार, गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस पर जिलाधिकारी विशाख जी और पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल गंगा से सटे प्राथमिक विद्यालय कठारी पहुंचे और ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि गंगा विश्व की महान नदियों में से एक है। राष्ट्रीय नदी होने के साथ ही सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का प्रतीक भी है। डीएम ने कहा कि संकल्प लें कि कोई भी गंगा में कचरा, पॉलीथिन, पूजा सामग्री आदि नहीं फेंकेगा। इसी तरह सहसेपुर में ग्राम प्रधान मधु मिश्रा के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, गंगा सप्तमी पर  गंगा घाट पर मां गंगा शिक्षण संस्थान की ओर से बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।  इस दौरान गंगा मइया के जयकारे से गंगा घाट गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में  कोइरौना पुलिस ने भी सहभागिता की।  प्रधानाचार्य मधु शुक्ला के नेतृत्व में स्कूल कैंपस से एक भव्य रैली निकाली जो पैगहा बाजार, नारेपार, महर्षि वाल्मीकि आश्रम होते हुए गंगा घाट पर पहुंची। इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, थानाध्यक्ष अजय सिंह, चौकी इंचार्ज कटरा अजय कुमार मिश्र, महातिम यादव, गौरव शुक्ल, कविता सिंह, रणजीत सिंह सेंगर, राकेश शुक्ल, रोहित, इंद्रजीत यादव, कृपाशंकर आदि रहे। इसी क्रम में कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतामढ़ी, प्राथमिक विद्यालय सीतामढ़ी में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अजय पांडेय, मिश्रीलाल, धर्मेंद्र सिंह, संदीप सिंह, राम मूरत यादव आदि रहे।

लालानगर संवाददाता के अनुसार, औराई के उपजिलाधिकारी आशीष यादव, सीओ सुशील कुमार सिंह और प्रधान संघ के नेता शिवभूषण उपाध्याय के नेतृत्व में बरजी कला, मूलापुर, डेरवा, भवानीपुर, जहांगीराबाद के  घाटों पर सफाई करने के बाद स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, रामराज सिंह, कमलाशंकर, कमलेश सिंह, राजन श्री राजेंद्र कुमार यादव, रामराज सिंह, डॉ. रीतलाल मौर्य, डीडीओ के स्टेनो राकेश सिंह, दीपचंद्र  रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के कलिंजरा घाट पर  नोडल अधिकारी सूर्यबली सिंह और ग्राम प्रधान रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता का संकल्प लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक समेत ग्रामीणों ने घाटों की सफाई की।


  इस मौके पर दिनेश मिश्रा, तेजधर मिश्र, श्याम तिवारी, बेचन पांडेय, नागेंद्र , पप्पू गौतम, कल्लू तिवारी, विमलकांत दूबे आदि रहे। इसी तरह सेमराध में नोडल अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य के नेतृत्व में स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामबली सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभयराज, कल्लन सिंह, दिलीप, वंश बहादुर, तौलन, काजू, कमल संकल्प लिया। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी कृपाशंकर सेठ के आवास पर बैठक कर गंगा को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर ताराशंकर, मिश्री लाल, अनूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed