फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Toll worker died after chasing truck with bike

यूपी: बाइक से ट्रक का पीछा कर रहे टोलकर्मी की मौत, ट्रक में फंसने से आधा किमी तक घसीटा

Thu, 18 Feb 2021 10:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 18 Feb 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Toll worker died after chasing truck with bike
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के लालानगर टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात टोल टैक्स बचाने के लिए विपरीत दिशा से भागने का प्रयास कर रहे एक ट्रक का बाइक से पीछा कर रहे टोलकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साथ में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। 

विज्ञापन


बुधवार की देर रात 1:10 बजे शिप्ट इंचार्ज मूलापुर निवासी शिवधनी बिंद (52) कोइलरा निवासी पवन कुमार पुत्र राम अछैवर के साथ टोल बैरियर पर खड़े थे। इसी बीच प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक टोल टैक्स बचाने के लिए रांग  साइड से निकलने लगा। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर शिवधनी ने पवन को बाइक पर लेकर उसका पीछा कर लिया। इस दौरान बाइक ट्रक के पिछले चक्के में फंस गई। इसके बाद भी ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया और ट्रक में फंसी बाइक के साथ दोनों सवार भी लगभग आधा किलोमीटर तक घिसटते रहे। 
विज्ञापन


इधर टोल कर्मी और टोल पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा कर ट्रक में फंसे बाइक सवारों को बाहर निकाला। मगर शिवधनी की मौके पर ही मौत हो गई और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एनएचएआई की एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शव को  पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ गोपीगंज थाने में केस दर्ज किया। मृतक को कोई संतान नहीं है। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के भाई रामधनी बिंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed