फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today, the light will spread to every corner

आज कोने-कोने में फैलेगा उजाला

Wed, 11 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 11 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Today, the light will spread to every corner
 दीपावली बुधवार को मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रंग-रोगन से घर चमकने लगे हैं और गांव-गांव लोगों ने साफ-सफाई कर दिवाली की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बुधवार को गणेश-लक्ष्मी पूजन विधि-विधान से किया जाएगा।
अज्ञान के अंधकार को निर्मूल करने के प्रतीक पर्व दीपावली को लेकर जिले का वातावरण उल्लासपूर्ण हो चला है।

गांव-नगर से लेकर बाजारों तक दिवाली की खुशियां हिलोरे मारने लगी हैं।

 दीपावली के निमित्त पखवारेभर से घरों और आसपास साफ-सफाई का काम चल रहा था। मंगलवार तक तमाम मकान और सार्वजनिक स्थान रंग-रोगन कर चमक उठे।

 उधर दीपावली के मद्देनजर दो दिन पूर्व से ही तमाम भवनों और सावर्जनिक इमारतों को लाइट-झालर से लकदक सजा दिया गया था। बच्चों में दिवाली को लेकर खास उत्साह दिखा। आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने का सिलसिला दो दिन से तेज हो गया है।


इनसेट
गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए तीन मुहुर्त: पं. दीनानाथ  
ज्ञानपुर। दीपावली के दिन बुधवार को गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए तीन मुहुर्त हैं। जानकारों के मुताबिक दोपहर के अलावा गोधुलि बेला में और अर्द्धरात्रि में गणेश-लक्ष्मी पूजन का मुहुर्त है। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल के मुताबिक हृषिकेश पंचांग में शाम 5.47 बजे से लेकर 7.43 बजे तक वृष लग्न है। इस दौरान लक्ष्मी पूजन का मुहुर्त है। इसके अलावा अर्द्धरात्रि 12.15 बजे से 2.42 बजे तक सिंह लग्न में भी गणेश लक्ष्मी का पूजन किया जा सकता है। दिन में 1.11 बजे से 2.42 बजे तक कुंभ लग्न में गणेश और कुबेर की पूजा की जा सकती है। श्री शुक्ल ने बताया कि लक्ष्मी पूजन में स्थिर लग्न की प्रधानता होती है। प्रदोष काल का समय दीपावली पूजन के लिए उत्तम रहता है। साथ ही स्वाति नक्षत्र का सुयोग भी श्रेष्ठ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed