फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today Holika will be burnt at 1150 places, the auspicious time is after 10.37 pm

Bhadohi News: आज 1150 स्थानों पर जलेगी होलिका रात 10.37 बजे के बाद है शुभ मुहूर्त

Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Today Holika will be burnt at 1150 places, the auspicious time is after 10.37 pm
जिले में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। चारों तरफ रंगोत्सव की रंगत बिखर गई है। हर कोई होली की तैयारी में जुटा हुआ है। बच्चों और युवा उत्साहित है। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर में बुधवार को लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बृहस्पतिवार को जिले में 1150 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रात 10.37 बजे के बाद होलिका दहन का मुहूर्त शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले के 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में 1150 स्थानों पर होलिका स्थापित हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा का रोडमैप तैयार कर लिया है। जिले को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। शहरी क्षेत्रों में पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसकर्मी गश्त करते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 1150 होलिका सुरक्षा समिति गठित की गई है। इसमें बीट प्रभारी, ग्राम प्रधान, चौकीदार और एक ग्रामीण को शामिल किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका चिह्नित की गई है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। वीडियो रिकाॅर्डिंग भी कराई जाएगी। क्यूूआरटी टीम, यूपी 112 समेत हर थानों पर दो टीमें मौजूद रहेंगी। वसंत पंचमी के दिन ही होलिका स्थापित कर दी गई थी। होलिका में उपली, झाड़ डाल दिया गया है।
विज्ञापन

1:23 घंटे रहेगा होलिका दहन का मुहूर्त : भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10.37 बजे भद्रा समाप्त होगा। इसके बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। 1 : 23 घंटे होलिका दहन का मुहूर्त है। 12 बजे तक होलिका दहन कर लेना चाहिए। होलिका को अग्नि देते समय ओम होलिकाये नम: मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि हिरण्यकश्यप की बहन को होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में भस्म नहीं हो सकती है। हिरण्यकश्यप ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्रलाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका जल गई। भगवान की कृपा से भक्त प्रहलाद बच गए।

होली तक ट्रेनों में सीटें नहीं : ज्ञानपुर। होली तक ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। होली पर घर आने वाल लोग परेशान है। लोग किसी तरह घर पहुंच रहे हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, गुजरात, सूरत और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में भी जगह नहीं हैं। होली के 15 दिन बाद ईद के लिए मुस्लिम बंधुओं के घर वापसी का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed