फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today 15119 Banaras-Dehradun Janta Express train will be canceled

Bhadohi News: आज 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी

Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Today 15119 Banaras-Dehradun Janta Express train will be canceled
भदोही-जंघई रेल मार्ग पर चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन 12372 बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को पांच घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची। ठंड के आलम में ट्रेनों का इंतजार रेलयात्रियों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

आनंद विहार से पूरी को जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3.45 घंटे विलंब से चल रही थी। उधर रेलवे ने शनिवार की 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

शीतलहर में कोहरा ने रेल के पहियों को जाम कर दिया है। ट्रेनें समय पर पहुंचेंगी या नहीं इसको लेकर रेलयात्रियों की नींद उड़ गई है। उधर कुछ दिनों से इस मार्ग की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए जाने से पहले ही मुंबई से आने जाने वाले यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद रही तो बृहस्पतिवार की नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस के रद रहने से शुक्रवार को यह ट्रेन भदोही नहीं आई।
भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि जंघई-फाफामऊ के मध्य नान इंटरलाकिंग कार्य प्रगति पर होने से शुक्रवार को इस रूट की दस ट्रेनें अप-डाऊन रत्नागिनी एक्सप्रेस, अप-डाऊन कामायनी एक्सप्रेस, अप-डाऊन बुंदेलखंड एक्सप्रेस, अप-डाऊन दादर एक्सप्रेस, अप-डाऊन सारनाथ एक्सप्रेस डाईवर्ट होकर दूसरे मार्ग से चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed