{"_id":"581114dc4f1c1b3924bc426d","slug":"to-vote-you-need-to-be-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए गंभीर होने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए गंभीर होने की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
डा.एसपीएम महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के मतदाता जागरुकता अभियान को संबोधित करते डीएम सुरेश कुमार सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भदोही।डीएम सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ लिखकर आप लोग यह संकल्प कर लें कि अपना जीवन संवारना है और राष्ट्र निर्माण भी करना है। यह आपका स्वर्णिम समय चल रहा है। यही वह समय है, जब आप अपने संकल्प अपना सकते हैं। आप युवा हैं आप की सोच से राष्ट्र का बेहतर निर्माण हो सकता है, लेकिन इससे पहले आप पढ़ाई पूरी कर लें।
डीएम बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में अमर उजाला और निर्वाचन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मतदाता जागरुकता शिविर में बोल रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान आपका का सबसे बड़ा हथियार और अधिकार है। इसमें युवाओं की सहभागिता से ही स्वस्थ सरकारों का गठन संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का आप हिस्सा बनें और अपने नाम के साथ साथ अपने पास पड़ोस, सगे संबंधियों के नाम भी सूची में जोड़वाएं। उन्होंने जिले में मतदाताओं के गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताई। कहा कि जिले में प्रति 1000 पुरुषों पर 950 महिला वोटर होनी चाहिए, लेकिन मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या केवल 811 है। ऐसे में छात्राओं को मताधिकार के प्रति और गंभीर होने की जरूरत है।
डीएम ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका और बनाए गए स्लोगन, चार्ट एवं रंगोली आदि का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
अंत में छात्रों ने रैली निकाली और आसपास के आधा दर्जन बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीत के माध्यम से मजबूत लोकतंत्र के गठन में युवाओं की सहभागिता की बात कही। संचालन डॉ. रेनू तिवारी ने किया। एडीएम हरिलाल यादव, प्राचार्य डॉ. अजय गोस्वामी, डॉ.यशवीर सिंह, डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. रुस्तम, डॉ. माया यादव, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. भावना सिंह, डॉ. मनोज कुमार आदि ने भी संबोधित किया।