फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   To pay by Shicshamitra demonstration

वेतन के लिए शिक्षामित्रों ने किया

Wed, 07 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Wed, 07 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
To pay by Shicshamitra  demonstration
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को संगठन की मांगों को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


 पूर्व में आंदोलन करने और आश्वासन मिलने के बाद भी अभी तक मानेदय नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने सात माह के  बकाए मानदेय का एक  सप्ताह के  अंदर भुगतान न होने पर विभागीय कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी दी।

शिक्षामित्रों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि  विभागीय स्तर से की जा रही लापरवाही के कारण शिक्षामित्रों को सात माह से मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए संगठन कई बार आंदोलन कर चुका है। हर बार अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अब संगठन किसी के  आश्वासन में नहीं आएगा।
विज्ञापन


बल्कि अपने हक  के  लिए आंदोलन तेज करेगा। इस मौके पर संगठन के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिमान शुक्ला, मनोज उपाध्याय, श्यामजी दुबे, देवराज, दीपेंद्र, रामचंद्र यादव, विनोद गौतम, सीता, सावित्री, मीना वर्मा, बाबूराम यादव, सहतूराम, अरुण पांडेय, अमृतांशु, हरिशंकर, विनोद, शिव कुमार, आरती, उमा, मीरा दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed