फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tight security arrangements will be made at all booths

सभी बूथों पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Mon, 07 Mar 2022 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements will be made at all booths
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर रोक के लिए केंद्रीय रिजर्व फोर्स, पुलिस और होमगार्ड के 12 हजार जवानों की तैनाती की गई है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों भदोही, ज्ञानपुर व औराई के सभी 1375 बूथों पर होने वाले मतदान पर अर्ध सैनिक बल के जवानों की पैनी नजर रहेगी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 60 से अधिक पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। ज्ञानपुर, भदोही, औराई विधानसभा में 1375 बूथों पर मतदान प्रक्रिया सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रविवार को पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा बल के जवान भी ड्यूटी वाले बूथों पर वाहनों से पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी 1375 बूथों पर आठ से नौ जवान तैनात रहेंगे। इसमें चार अर्ध सैनिक बल और पांच सिविल पुलिस के जवान शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि 45 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान यानी 4500, डेढ़ कंपनी पीएसी, ढाई हजार दूसरे जिलों के पुलिस के जवान, एक हजार जिले के जवान तैनात रहेंगे। ढाई हजार होमगार्ड के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 60 से अधिक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी भ्रमणशील रहेगी लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed